गुड़गांव, जनवरी 13 -- सोहना। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एसोसिएशन ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग के साथ लगे अवैध होर्डिंग हटाए गए। एनएचएआई का यह अभियान लगातार चलता रहेगा। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एसोसिएशन ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग के घामडौज टोल से सोहना की तरफ लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया। यह अवैध होर्डिंग स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सोसाइटी और राजनीति लोगों द्वारा लगाए हुए थे। जिनको लगाने की अनुमति नहीं ली हुई थी। एनएचएआई की तरफ से अवैध होर्डिंगों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी करने के बाद कोई असर नहीं हो रहा था। आखिर दी गई समय सीमा समाप्त होने के बाद अवैध होर्डिंग हटाने की कवायद मंगलवार को शुरू कर ही दी। करीब साढ़े चार किलोमीटर की दूरी में करीब दस अवैध होर्डिंग हटाए गए। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मा...