घाटशिला, फरवरी 24 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में प्रेम विवाह किए महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना सोमवार की है। मृतका का नाम देवी सिंह (19वर्ष) है। मिली जानकारी अनुसार देवी सिंह गांव के ही युवक सुनील सिंह से प्रेम विवाह की थी। दोनों के रिश्ते सामान्य थे। रविवार रात को देवी सिंह के पति सुनील गांव में श्राद्ध भोज में शामिल होकर घर आया था। वह नशे में भी था। सोमवार सुबह देवी सिंह को अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में देखकर सुनील अपनी सास सुजाता सिंह को घटना की जानकारी दी। सुजाता बेटी के घर पहुंची तो देखा कि देवी सिंह के नाक व मुंह से झाग निकल रहा था। सुजाता ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान ने पोटका पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी रवि होनहागा घटनास्थल पहुंचे एवं देवी के शव को जप्त कर पोस्टमार...