गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को संघ कार्यकर्ताओं ने राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पंच परिवर्तन का संदेश दिया। इस दौरान लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी निवासी राजेश गर्ग के आवास संपर्क अभियान शुरू हुआ। इस दौरान संघ कार्यकर्ता पुष्पेंद्र गुप्ता और विनय कक्कड़ ने संघ की अब तक की यात्रा, आगे की रूपरेखा और भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने के बारे में बताया। संघ द्वारा दिए गए पंच परिवर्तन के मंत्र पर बात करते हुए कहा कि यह पांच परिवर्तन भारतीय समाज को अगले कुछ वर्षों में दिशा देने वाले हैं। इन पांच बिंदुओं में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन व नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। अभियान के बा...