नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गौर सिटी 2 के 12 एवेन्यू में पानी के कम प्रेशर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार देर रात से सोसाइटी में प्राधिकरण की तरफ से पानी का प्रेशर बेहद ही कम आ रहा है, जिसके कारण अंडरग्राउंड वॉटर टैंक नहीं भर पा रहा है। ऐसे में लोगों को घरों में पानी खत्म होने की कगार पर है। निवासियों ने बताया कि सोमवार दिन रात को परिसर में प्राधिकरण की सप्लाई का प्रेशर कम आ रहा है। वहीं, मंगलवार सुबह भी जलापूर्ति को ठीक नहीं किया गया। जिसके कारण शाम होते हुए अंडरग्राउंड वॉटर टैंक का पानी खत्म होने लग है। निवासियों ने तुरंत प्राधिकरण से शिकायत की। तब जाकर प्राधिकरण की तरफ से पानी के प्रेशर को बढ़ाया गया। लोगों का कहना है कि अगर रात में फिर से पानी का प्रेशर कम होता है तो सुबह पानी के टैंकर मांगने पड़ेंगे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.