नोएडा, मई 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के लोगों ने रविवार को रखरखाव में लापरवाही बरतने को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में लिफ्ट आए दिन बंद रहती हैं और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, इससे लोगों में नाराजगी है। सोसाइटी में रहने वाले आशीष दुबे ने बताया कि सोसाइटी में आए दिन वाहन चोरी हो रहे हैं। वाहनों से तेल भी गायब किए जा रहे। साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं, जिससे लोगों में अधिक आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी के एक टावर में पिछले 7 दिन तक लिफ्ट नहीं चली। वहीं, अन्य टावरों में कभी भी दोनों लिफ्ट बंद हो जाती है। बिल्डर प्रबंधन से शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं होता। इसे लेकर सोसाइटी के लोग रविवार को परिसर में एकत्रित हुए और बिल्डर प्रबंधन के विरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.