गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसाइटी की वर्तमान एओए को डिप्टी रजिस्ट्रार ने कालातीत घोषित कर दिया है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसाइटी में चुनाव कराने के लिए अधिकारी नियुक्त करते हुए एक महीने के भीतर फिर से एओए के चुनाव कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला कुष्ठ अधिकारी गाजियाबाद को सोसाइटी का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसी के साथ कालातीत घोषित की गई एओए के जरूरी दैनिक व्यय के अलावा अन्य व्यय पर भी रोक लगा दी है। इस दौरान कार्यरत प्रबंध समिति भी कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.