नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट सोसाइटी की 17वीं मंजिल पर बने कमरे में सोमवार रात साढ़े दस बजे के करीब आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग को 15 मिनट में बुझा दिया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट सोसाइटी 17वीं मंजिल पर बने छोटे कमरे में सोमवार रात को आग लग गई। सोसाइटी के लोगों की मदद से आग पर अल्प समय में काबू पा लिया गया। जिस कमरे में आग लगी, घटना के समय वहां कोई नहीं था। हालांकि, कमरे में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बिल्डिंग की ऊपरी तल से उठता हुआ धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.