भागलपुर, जून 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू को बिहार राज्य विवि सेवा आयोग (बीएसयूएससी) से सोशियोलॉजी विषय में 14 नए असिस्टेंट प्रोफेसर आवंटित किए गए हैं। इन शिक्षकों को अब विवि के अलग-अलग कॉलेज और पीजी विभागों में तैनात करना है। इसके पूर्व शुक्रवार को लेकर डीएसडब्ल्यू डॉ. बिजेंद्र कुमार के संयोजन में बनी कमेटी ने शिक्षकों के दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग की। इसके बाद कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने सभी का इंटरेक्शन किया। शनिवार को अंग्रेजी विषय के नए आवंटित शिक्षकों की काउंसिलिंग और इंटरेक्शन होगा। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि काउंसिलिंग में सभी शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.