नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में एक महिला ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए कैब ड्राइवर की तबीयत खराब होने पर खुद गाड़ी चलाई। यह घटना 18 मार्च की है, जब महिला अपने परिवार के साथ उबेर कैब से घर लौट रही थी। सफर के दौरान अचानक कैब ड्राइवर अस्वस्थ महसूस करने लगा और उसे गाड़ी चलाने में दिक्कत होने लगी। स्थिति को भांपते हुए महिला ने न केवल फुर्ती दिखाई बल्कि ड्राइवर की मदद के लिए खुद स्टेयरिंग संभाल लिया। उसने तुरंत ड्राइवर को पीछे की सीट पर आराम करने को कहा और खुद कैब चलाने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में महिला ट्रैफिक के बीच कैब चलाती नजर आ रही है और ड्राइवर से उसकी तबीयत के बारे में पूछ रही है। हल्के-फुल्के अंदाज में वह यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.