बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती हुई। प्यार होने के बाद विवाहिता ने पति को छोड़ दिया ओर प्रेमी के साथ भाग गयी। पुलिस ने 48 घंटे में उसे बरामद कर लिया है। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। चार महीना पहले राजगीर के एक युवक के साथ महिला की शादी हुई थी। वह छह महीने से जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के निवासी रितिक कुमार के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में थी। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। चार महीना पहले उसकी शादी हुई। कुछ दिन पहले वह ससुराल से अपने मायके आयी थी। मायके से ही वह गायब हो गयी। परिजनों ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि युवक के घर से उसे सिकंदरा थाना...