सोनभद्र, मई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विवादित पोस्ट करने के मामले में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। शिक्षिका चोपन के प्राथमिक विद्यालय मालोघाट में तैनात है। शिक्षिका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई विवादित पोस्ट किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि चोपन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मालोघाट में तैनात शिक्षिका जेबा अफरोज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक व विवादास्पद टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई विवादित पोस्ट किए गए हैं। शिक्षिका जेबा अफरोज का यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के सर्वथा विपरीत तथा शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल है। बीएसए ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 तथा शिक्षक गरिमा के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.