नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जनवरी 27 -- दिल्ली में चुनाव प्रचार का ट्रेंड बदल रहा है। मोबाइल फोन यूजर्स की लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से राजनीतिक दलों का गली-गली पसीना बहाने के साथ सोशल मीडिया मंच से भी प्रचार करने पर जोर है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरे तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने 23 जनवरी तक फेसबुक, एक्स और यूट्यूब समेत सोशल मीडिया मंचों पर 519 विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति मांगी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जांच करने के बाद 350 विज्ञापनों को प्रसारित करने की मंजूरी दी गई है, जबकि तथ्य मानकों के अनुरूप नहीं होने की वजह से 166 विज्ञापनों को अस्वीकृत कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित करने की अनुमति लेने में भाजपा सबसे आगे है। भाजपा की ओर से 49 प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया के लिए 293 विज्ञापनों की अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.