उरई, फरवरी 9 -- जालौन। सोशल मीडिया पर युवक ने महिला के लिए अपमानजनक शब्दों को पोस्ट कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति से ऊमरी निवासी हरिओम अकारण द्वेष भावना रखते हैं। वह सोशल मीडिया फेसबुक पर अपना एक एकाउंट बनाए हुए हैं। जिसके माध्यम से वह अक्सर महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करता रहता है। इस व्यक्ति ने छह फरवरी को रात आठ बजकर 22 मिनट पर उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द लिखकर पोस्ट कर दिया। उसकी पोस्ट से वह अपमानित हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति कभी उसके साथ किसी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...