फरीदाबाद, अगस्त 20 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सराय ख्वाजा में दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी आपराधिक केस दर्ज हैं। थाना सराय ख्वाजा पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला अपने पति के साथ रिलायंस मार्ट सेक्टर-37 गई थी। बाहर निकलते समय कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसी बीच उनकी महिला साथी ने वीडियो बना लिया। सुखबीर सिंह राठौर व राजकुमार को दे दिया। आरोप है कि दोनों ने वीडियो अपने फेसबुक पेज पर डालकर महिला को बदनाम किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सुखबीर पर पहले भी जुआ और एक्सटॉर्शन से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...