मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मझोला थाना क्षेत्र में निवासी महिला और उसके पति की फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। महिला का आरोप है कि उससे रंजिश रखने वाले देवर ने यह हरकत की है। जिससे महिला और उसका पति परेशान हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका देवर कटघर के इंद्रा कालोनी गुलाबबाड़ी में रहता है। महिला के अनुसार देवर उससे और उसके पति से रंजिश रखता है, जिस कारण वह मझोला क्षेत्र में आकर रहने लगी। आरोप लगाया के देवर ने अपने इंस्टाग्राम और वाट्सएप पर उनकी और उनके पति की शादी वाली फोटो लगाकर गंदे और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए कमेंट कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने शव यात्रा की वीडियो पोस्ट कर उसके पति ...