मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके से साइबर अपराध और गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर एक महिला के नाम से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए हैं। पीड़िता की मां ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उन्होंने साइबर थाने में शिकायत की थी, लेकिन तब कोई सुनवाई नहीं हुई थी, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। घर आकर धमका रहे आरोपी अब मामला इतना बढ़ गया है कि आरोपी सीधे पीड़िता के घर पहुंच रहे हैं। वे लड़की पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस हरकत से पूरा परिवार दहशत में है। ब्रह्मपुरा थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की बारीकी से ...