पडरौना, मई 15 -- खड्डा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान का समर्थन करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कार्य करने व समुदाय या वर्ग को अपराध के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी खड्डा क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव का निवासी है तथा मौजूदा समय हैदराबाद में है। नेबुआ नौरंगिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज गोविन्द राव ने बुधवार को खड्डा थाना में तहरीर दी है कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी निवासी अर्शेआलम खान पुत्र आदिल खान ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पाकिस्तान समर्थन में लिखा है। इसमें पाकिस्तानियों की ओर से दिल्ली पहुंचने और प्रधानमंत्री को माफी मांगने की धमकी दी गई है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.