आगरा, फरवरी 14 -- ताजगंज के खैराती टोला निवासी शाहरुख खान के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर करीब 2.83 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज युवती ने फेसबुक पर प्रिया शर्मा के नाम से दोस्ती की और निवेश के बदले भारी मुनाफे का लालच देकर शाहरुख का भरोसा जीता। 1 फरवरी को युवती ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर इसे सुरक्षित निवेश बताया, जिसके झांसे में आकर पीड़ित ने सात अलग-अलग किस्तों में कुल 2,83,761 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब मुनाफा मिलने के बजाय और पैसों की मांग की जाने लगी, तब शाहरुख को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- आगरा में आभूषण बनाने के नाम पर 46 किलो चांदी हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम जालसाजों ने रकम वसूलने के ल...