काशीपुर, दिसम्बर 2 -- बाजपुर। युवक ने युवती पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवक ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वार्ड निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती बरहैनी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवती से हुई थी। युवती ने युवक से दोस्ती बढ़ाई। बताया कि युवती की बातों में आकर उसने युवक को अपनी हर बात बता दी। आरोप लगाया कि अब युवती उसको ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख की मांग कर रही है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...