बस्ती, मई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के धोबहट निवासी अम्बिका यादव का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी उनके घर का चक्कर लगा रहे हैं। गत 17 मई को फेसबुक आईडी पर सत्येन्द्र गौतम ने कुछ लोगों को टैग करते हुए लिखा कि सुधर जाओ बेटा, नहीं तो पुराना इतिहास रच देंगे। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सत्येन्द्र गौतम के खिलाफ धमकी देने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.