नई दिल्ली, मई 13 -- - गोकलपुरी थाने की टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गोकुलपुरी थाना पुलिस ने व्हाट्सएप स्टेटस पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 वर्षीय विजय के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी विजय अपने परिवार के साथ गोकुलपुरी स्थित संजय कॉलोनी में रहता है। आरोपी विजय ने गत दिनों अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर तमंचे के साथ फोटो लगाई थी। फोटो देखकर एक शख्स ने जेजे क्लस्टर समिति के सदस्य को सूचना दी। समिति के सदस्य ने पुलिस को उसके बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को गोकुलपुरी के डी-ब्लॉक पार्क से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट के मामले में शामिल रह चुका है। उसने अपने दोस्तों के बीच टशन दिखाने के लिए फोटो लगाया था।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.