रामपुर, जून 9 -- अजीमनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने माहौल बिगड़ने के लिए भड़काऊ पोस्ट की थी। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया सेल द्वारा आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए। अजीमनगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने रुपेन्द्र पुत्र मिन्द्रपाल निवासी परचई को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पकड़े गए आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.