रुडकी, जनवरी 29 -- क्रिकेट टूर्नामेंट में एक अंपायर के निर्णय को लेकर गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट कर दिया। इस बात से गुस्साए कुछ युवकों ने एक युवक को एक दुकान पर बुलाया और उसे धमका कर थप्पड़ मारे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बुग्गावाला गांव में कोई क्रिकेट टूर्नामेंट था। टूर्नामेंट में अंपायर की ओर से दिए गए निर्णय को लेकर बुग्गावाला निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट कर दिया। इस बात से गुस्साए युवकों ने कमेंट करने वाले युवक को एक दुकान पर बुलाया। इसके बाद उसको थप्पड़ भी मारे। थानाध्यक्ष भगवान सिंह मेहर का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...