बोकारो, जनवरी 8 -- बोकारो,प्रतिनिधि। शब्द सरिता महोत्सव के अंतर्गत स्वांग मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा व्हाट्सएप, गूगल, टिकटॉक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव विषय पर एक अत्यंत प्रभावशाली नाटक का मंचन किया। प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने यह बखूबी दर्शाया कि सोशल मीडिया बच्चों के मानसिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है। साथ ही, उन्होंने इसके नकारात्मक प्रभावों से बचने के व्यावहारिक एवं सकारात्मक उपाय भी सुझाए, जिन्हें उपस्थित दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। छात्रों की स्पष्ट सोच, विषय की गहरी समझ और प्रस्तुतीकरण कौशल से उपस्थित अधिकारीगण विशेष रूप से प्रभावित हुए। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.