फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- शिकोहाबाद। मिशन शक्ति 5 के तहत बीडीएम गर्ल्स डिग्री कालेज में प्राचार्या प्रो गीता यादवेन्दु के संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रो सीमारानी जैन ने महिला सशक्तीकरण एवं डिजिटल सुरक्षा से सम्बन्धित विचार रखे। प्राचार्या ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। सोशल मीडिया जहां ज्ञान प्राप्ति, व्यापार एवं अभिव्यक्ति का माध्यम बना है वहीं अज्ञानता व दुरुपयोग के कारण यह महिलाओं को असुरक्षित कर साइबर अपराधों में वृद्धि भी कर रहा है। उपप्राचार्या प्रो शशिप्रभा तोमर ने छात्राओं को सावधानीपूर्वक सोशल मीडिया का प्रयोग करने सम्बन्धित सुझाव दिए। दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं करायी गयीं। भाषण प्रतियोगिता का विषय साइबर क्राइम, सोशल मीडिया व महिला सुरक्षा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.