दुमका, जनवरी 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के बदरा पहाड़ मैदान में सोमवार को समाजसेवी जीतलाल राय के नेतृत्व में वनभोज सह बुद्धिजीवी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज में फैल रही कुरीतियों एवं सोशल मीडिया के चक्कर में बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहे दुष्प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। समाज सेवी जीतलाल राय ने कहा कि समाज के लोगों के साथ-साथ प्रशासन का भी दायित्व बनता है कि रामगढ़ जैसे शांत प्रखंड में शांति व्यवस्था हमेशा कायम रहे। उन्होंने कहा कि हर हाल में शादी-ब्याह सहित धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में फुहड़ गानों पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए जल्द ही सभी गांवों में कमेटी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के दिनों में रामगढ़ के कुशमाहा तथा सारमी गांव में दो बच्चों की निर्म...