मैनपुरी, फरवरी 4 -- देश, प्रदेश में साइबर क्राइम की लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर स्थित बीएएनएम इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा छात्राओं के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पहुंची महिला उपनिरीक्षक मनीषा चौधरी ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही हैं, वे अपने पासवर्ड को पूरी तरह गोपनीय रखें और सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें। उन्होंने छात्राओं को अपनी निजी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की सलाह दी, क्योंकि इनका गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी ब्लैकमेल कर सकते हैं। एसआई ने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में सबसे पहले अपने माता-पिता को जा...