नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रयागराज-नई दिल्ली मार्ग पर यात्रा के दौरान प्लास्टिक की पन्नी में रखी रोटियां माइक्रोवेव में गर्म कर परोसन का मामला सामने आया है। इसको लेकर ट्रेन स्टाफ के साथ हुई बातचीत का वीडियो एक महिला यात्री ने सोशल मीडिया पर पर साझा किया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में रिपोर्ट तलब करते हुए जांच की बात कही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसको लेकर उपयोगकर्ता रेलवे की खासी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में वह महिला यात्री स्टॉफ से पूछत रही हैं कि क्या सीलबंद प्लास्टिक में पैक खाने को सीधे माइक्रोवेव में गर्म किया गया है। इस पर स्टॉफ ने जवाब दिया कि क्या आपको ठंडा चाहिए था। महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.