मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- योगेन्द्र नगर गांव के डुंडी घाट स्थित सोलानी नदी पर पुल बनवाने की मांग ग्रामीण वर्षों से की जा रही है। पिछले दिनों कांवड़ यात्रा के दौरान भी ग्रामीणों ने पुल बनवाने की मांग उठाई थी। ऐसे में अब जिला पंचायत परिषद के अध्यक्ष ने पुल बनवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन के स्तर पर इसकी पुरजोर पैरवी करने की बात कही है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने योगेन्द्र नगर व खुशीपुरा तथा डुंडी घाट डेरे के ग्रामीणों से बात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेत कान्हा वाली बख्शीराम के जंगल में है। बरसात के मौसम में जब सोलानी नदी उफान पर होती है तो अक्सर फसलें चौपट हो जाती है। कांवड यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए जन सहयोग से अस्थाई पुल बनाया जाता है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.