अंबेडकर नगर, जनवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र स्थिति नट बस्ती करमिसिरपुर एवं बलुआ बहादुरपुर स्थित मुसहर बस्ती में गरीब 50 परिवारों को सोलर लैंप और पांच-पांच बच्चों को स्कूली बैग का वितरित किया गया। जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से जन शिक्षण केंद्र द्वारा संचालित स्कूल पूर्व शिक्षा पोषण केन्द्र के माध्यम से आयोजित सोलर लैंप एवं स्कूली बैग वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे जरूरतमंद परिवारों को प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराना है। बतौर मुख्य अतिथि मालीपुर थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक सविता ने कहा कि समाज के निचले पायदान पर जीविकोपार्जन कर रहे गरीब परिवारों को सोलर लैंप दिए जाने से वह न केवल अपने घरों को रोशन कर सकेंगे बल्कि बच्चों को पढ़ाई करने में सहुलियत मिलेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं...