बिहारशरीफ, मार्च 6 -- सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होंगे खेल मैदान जिले में हो रहे 177 खेल मैदानों के निर्माण, 105 बनकर तैयार मनरेगा से किया जा रहा खेल मैदानों को विकसित फोटो: खेल मैदान : मनरेगा से निर्मित खेल मैदान। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से अब खेल मैदान जगमग होंगे। पंचायत राज विभाग द्वारा सीएम सोलर लाइट योजना से खेल मैदान के पास सोलर लाइट स्थापित की जायेगी। कहा गया है कि पंचायत अपने स्तर से सोलर स्ट्रीट लाइट के स्थानों का चयन कर सकेगी, जो वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति की अनुमोदित सूची में नहीं है। आदेश के अनुसार जिला पंचायत राज विभाग द्वारा पहल किये जाने का आदेश बीडीओ को दिया गया है। मनरेगा डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर मनरेगा से खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। जिले में...