गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। बिजली कंपनी बहुत जल्द कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के घर सोलर पैनल लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करेगी। इसे लेकर संबंधित कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं से कंपनी ने ऑनलाइन सहमति पत्र मांगा है। उपभोक्ता बिजली कंपनी के सुविधा एप से आसानी से अपनी सहमति दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयनित उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निशुल्क सोलर सिस्टम लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी। उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद बिजली कंपनी, डिस्कॉम और रेस्को के अधिकारी स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में स्थिति अनुकूल पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट के सफल क्रियान्वयन, सुचारू संचालन और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के...