मिर्जापुर, मार्च 21 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से बीते दिनों सोलर पैनल व स्टेबलाइजर चुराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को रसूलपुर गांव से धर दबोचा। अभियुक्त चोरी का सामान बेचने जा रहा था। थाना क्षेत्र के उल्होपुर गांव के अजय कुमार सिंह तथा इब्राहिमपुर गांव के धीरज कुमार का 19 मार्च की रात उल्होपुर गांव से सोलर पैनल व इब्राहिमपुर से पांच किग्रा वाट का स्टेबलाइजर चोरी हो गया था। दोनों पीड़ितों ने 20 मार्च को सामान की चोरी की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक अशोक कुमार चौधरी मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रसूलपुर गांव में चोरी का सामान बेचने लेकर जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के सामान संग अभियुक्त को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.