रांची, फरवरी 17 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि गेतलसूद डैम में सोलर पैनल पावर प्लांट लगाने का विरोध कर रहे 15 मछुआरों को सिकिदिरी थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रविवार को गेतलसूद डैम के इंटेक साइड में एल एंड टी कंपनी जेसीबी से जमीन समतल करा रही थी। इसके बाद भोला महतो के नेतृत्व में महिला-पुरुष मछुआरों ने वाहनों को रोक दिया। मौके पर मौजूद सिकिदिरी थाना की पुलिस सभी मछुआरों को उठाकर थाना ले गई। इधर, मछुआरों का नेतृत्व कर रहे भोला महतो ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मछुआरों को पुलिस उठाकर ले गई है। पहले मछुआरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए उसके बाद काम हो अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि काम कर रहे वाहनों को मछुआरे रोक रहे थे इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.