नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में वॉरी इंजीनियरिंग के दोषी भाई-बहन की पहली बार एंट्री हुई है। नए और लौटने वाले अरबपतियों में दोषी भाई-बहन ने पहली बार सूची में 7.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 37वें नंबर पर जगह बनाई है। वहीं, सुनील वचानी (डिक्सन टेक्नोलाजी) 80वें स्थान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 3.85 अरब डॉलर है। बता दें वॉरी इंजीनियरिंग भारत की सबसे बड़ी सोलर पैनल निर्माता कंपनी है। इसका आईपीओ पिछले साल 70% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। लीना तिवारी (USV, 3.8 अरब डॉलर), पी.एन.सी. मेनन (Sobha, 3.6 अरब डॉलर) और के.पी. रामासामी (KPR Mill, 3.3 अरब डॉलर) वापसी करने वालों में शामिल हैं।7 लोग सूची से बाहर इस साल 7 लोग सूची से बाहर हो गए। न्यूनतम संपत्ति की सीमा 3.3 अरब डॉलर से घटकर 3.2 अरब डॉलर रह गई है।मुकेश अंबानी...