बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- सोलर ऊर्जा को अपनाएं, बिजली की बचत के साथ पर्यावरण को संवारे आने वाली पीढ़ियों और देश को आत्मनिर्भर बनाने में दें अपना योगदान नालंदा सूर्य उपासना की रही है धरती, सोलर एनर्जी वर्तमान की है जरूरत सोलर पैनल लगाने वाले 60 उपभोक्ताओं को मिला 'सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान' फोटो बिजली01 - शहर के टाउन हॉल में शुक्रवार को सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मान समारोह का उद्घाटन करते डीएम कुंदन कुमार, बिजली विभाग के मुख्या अभियंता राम सिंह, अधीक्षण अभियंता मनीषकांत व अन्य। बिजली02 - टाउन हॉल में घर की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ता को सम्मानित करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के टाउन हॉल में शुक्रवार को सम्मान समारोह हुआ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छतों पर सोलर पैनल लगा बिजली बिल श...