घाटशिला, जनवरी 15 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के कालचीती पंचायत अन्तर्गत चापड़ी डैम बड़ाजुड़ी प्रखंड के सोरोडाबर और मउभंडार स्थित में मकर संक्रांति के अवसर पर टुसू मेला का आयोजन किया गया। इस टुसू मेला में दूर दराज से टुसू प्रतिमाएं लायी गई थी। इस दौरान बूढ़ी गांड़ी नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थे। मुर्मू ने कहा कि टुसू मेला झारखंड की जीवंत संस्कृति है। यह समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सामाजिक भेदभाव को मिटाकर सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती है। सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विश्वनाथ गोराई, सुबोध गोराई, युगल गोराई, सुशील मारडी, जयपाल मुर्मू, त्रिलोचन गोराई, रबिन्द्र गोराई, देवाशीष गोराई समेत अनेक लोग उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.