आगरा, फरवरी 6 -- कोतवाली क्षेत्र में कछला गेट रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कोतवाली पर सूचना मिली कि कछला गेट रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना स्थल पर व्यक्ति मृतावस्था में था। यहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बरेली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.