आगरा, मार्च 17 -- तीर्थ नगरी सोरों की सड़कें हर घर जल योजना में डाली गई पाइप लाइन के बाद जर्जर हालत में छोड़ दी गईं हैं। जल निगम द्वारा इन सड़कों मरम्मत नहीं किए जाने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। जर्जर सड़कों से गुजरते समय लोग दुर्घटना का भी शिकार हो रहे हैं। सोमवार को सोरों के मोहल्ला टेड़ा नीम में जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। स्थानीय निवासी कालीचरण माफीदार ने बताया कि जल निगम के द्वारा गली में पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी हैं। उसके बाद जल निगम इन सड़कों की मरम्मत भूल गया है। इन सड़कों पर आए दिन बाइक सवार गिर जाते हैं। नगर पालिका के सभासद अतुल महेरे ने कहा कि जर्जर सड़कों से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाइक सवार व बुजर्ग भी पैदल चलते समय गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी से मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.