आगरा, फरवरी 6 -- नरौरा से गंगा में छोड़े जा रहे कम पानी की वजह से लहरा घाट पर नदी में डुबकी लगाए जाने के लायक जल नहीं हैं। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में राजस्थान, मध्यप्रदेश से श्रद्धालु कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने लहरा घाट पर पानी कम होने के बाद कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लहरा गंगा घाट पर पानी उपलब्ध कराने के संबंध में वार्ता की है। सोरों के गांव खेरा के निकट गंगा नदी जिस स्थान पर दो धाराओं में बटी है। उस पर भी बंधा बनाकर लहरा घाट तक पानी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने लहरा घाट पर कम पानी की समस्या को प्रमुखता से छापा है। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला को द्रष्टिगत रखते हुए डीएम प्रणय सिंह ने लहरा गंगा घाट पर पानी की मात्रा कम होने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारि...