आगरा, जनवरी 28 -- तीर्थ नगरी के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में स्थित नगला सेडू से गुजर रहे निर्माणाधीन हाइवे पर अंडरपास की मांग तेज हो रही है। मांग को लेकर ग्रामीण निर्माणस्थल पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचकर सोरों इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया है। निर्माणाधीन हाइवे पर नगला सेडू के समीप धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सोरों इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र को बताया कि गांव के आने-जाने के लिए जा रहे रास्ते को बंद किया जा रहा है। जबकि आवागमन के लिए यहां अंडरपास भी नहीं दिया जा रहा है। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी दूरी तय कर आना जाना पड़ेगा। इसके अलावा नगला सेड़ू, श्यामसर, रामनगर, मिलिकिनियां, नगला माधों, नगला विहारी, नगला खुशाली, कुमरपुर, नगला कृपाल, गंगपुर, मुहीमनगर, श्यारपुर, नगला छत्तर, बदनपुर, दीप...