गंगापार, जनवरी 19 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव क्षेत्र के सोरांव-होलागढ़ मार्ग पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सोरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नौगंवा ग्राम सभा अंतर्गत सूबेदार का इनारा के पास शाम करीब छह बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में शिव कुमार, दीपक, विपिन कुमार और छाया घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...