लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ व्यापार मंडल ने सोमवार को 'आलमबाग चन्दरनगर व्यापार मण्डल' का शपथ ग्रहण आयोजित किया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने नवगठित टीम को शपथ दिलाई। इसमें सोमेश मिश्र अध्यक्ष व मोहन खत्री ने वरिष्ठ महामंत्री पद की शपथ ली। विनोद भाटिया कोषाध्यक्ष और अभिषेक सडाना व सर्वजीत सिंह ने महामंत्री पद की शपथ ली। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुगुल किशोर भवनानी, अफाक खान, उपाध्यक्ष गगन ग्रोवर, विधि मंत्री गुलशन मोहला और कार्यकारिणी सदस्यों सहित पूरी टीम ने जिम्मेदारी संभाली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यस्तता के बावजूद सुबह ही पहुंचकर पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने बताया कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठित होकर ही व्यापारी अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं...