बगहा, मार्च 30 -- बेतिया/रामनगर, हसं/एसं। चैत नवरात्र पर छह अप्रैल तक चलने वाले सोमेश्वर यात्रा व मेले का उद्घाटन शनिवार को गोवर्धना में केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सोमेश्वर धाम को विकसित करने व रोपवे की स्थापना को लेकर वह हर संभव प्रयास करेंगे। सोमेश्वर यात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा गोवर्धना से निकलकर सोमेश्वर के लिए रवाना हुई। जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं शामिल रही। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी कलश यात्रा में शामिल हुए। उधर, गोवर्धना में चैत्र नवरात्र पर नौ दिनों तक चलने वाले नवाह परायण यज्ञ की शुरुआतभी इसके साथ हो गई। केंद्रीय मंत्री श्री दुबे यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वह भी इसमें शामिल हुए। साल में एक बार चैत्र नवरात्र पर आयोजित होने वाले सोमेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.