अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- सोमेश्वर। सोमनाथ स्टेडियम में सोमवार से ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन दो सौ मीटर दौड़ में रोहन भाकुनी, छह सौ मीटर की दौड़ में अर्जुन सिंह बिष्ट, लंबी कूद में कृष्णा भट्ट ने बाजी मारी। यहां बीईओ हरीश सिंह रौतेला, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह बजेठा, विजय भाकुनी, विमल कुमार लोहनी, मिथिलेश सैनी, संजय टम्टा, कमला पांडे, कमल तिवारी, महेंद्र बोरा, गोपाल सिंह बोरा, हरीश भंडारी, भुवन सिंह बोरा, गिरीश प्रसाद, नवीन राम, दिनेश चंद्र तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...