अल्मोड़ा, मार्च 26 -- हुकुम सिंह बोरा पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो एके जोशी के संरक्षण में प्रतिभागियों ने दुग्धकेदारम दि हिमालयन डेरी के संस्थापक और क्षेत्र के सफल उद्यमी विनोद उपाध्याय से परिचर्चा की। उनसे उद्यम के सफल संचालन की बारीकियां सीखीं। प्राचार्य ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। नोडल अधिकारी डॉ. विवेक कुमार आर्या व सूरज पंत ने प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना तैयार करने, बिजनेस मॉडल, कैनवास और मूल्य प्रस्ताव कैनवास बनाना सिखाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.