औरंगाबाद, जुलाई 16 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर में महा रुद्राभिषेक समिति की बैठक ज्ञानदत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को उमंगा पहाड़ स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महा रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि समिति हर वर्ष यह आयोजन करती है। इस बार भी व्यापक रुद्राभिषेक की तैयारियां की जाएंगी। पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन होगा। बैठक में जगनारायण पाठक, रामनाथ पाठक, विजय पाठक, अक्षय पाठक, शंभू शरण सिंह, अरुण कुमार सिंह, अर्जुन चौधरी, देवनारायण प्रजापति आदि थे। आयोजन को सफल बनाने के प्रति सभी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.