अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- सोमेश्वर। रेंज के अंदर चल रहे हक-हकूब छपान स्थलों पर वन विभाग की पैनी नजर रहेगी। स्वीकृत पेड़ों के अन्यथा अतिरिक्त चिरान करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। बीते दिनों हक-हकूब छपान में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ अवैध पेड़ कटान का आरोप लगाया था। आरोप था कि स्वीकृत पेड़ों की आड़ पर अन्य चीड़ के पेड़ भी काट दिए गए। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की ओर से विभाग को लिखित में शिकायत में नहीं आई है। रेंजर सोमेश्वर मनोज लोहनी ने बताया कि वन विभाग की ओर से 40-50 गांवों में हक-हकूब के चिरान को स्वीकृति दी गई है। इन क्षेत्रों में स्वीकृत पेड़ों की आड़ में अन्य पेड़ न काटे जाएं इसके लिए टङ्घ

हिंदी हिन...