अल्मोड़ा, मार्च 12 -- तहसील क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क गया। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर वह माने। चेतावनी दी कि 17 मार्च तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस नेता रंजीत सिंह नयाल के आंदोलन को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हैं। जनता को अपनी समस्याओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अधिकारियों को जनता के प्रति रवैया बदलना होगा। भोज ने कहा कि अधिकारियों का जनता के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों पर जनता की शिकायतों पर टालमटोल करने का आरोप लगाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.