रांची, जनवरी 13 -- खूंटी, संवाददाता। बहुचर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिस जमीन विवाद को लेकर सोमा मुंडा की हत्या की गई थी उसी जमीन पर कब्जा कराने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और शूटर पकड़ से बाहर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पालकोट राजपरिवार से जुड़े किशोरगंज (रांची) निवासी देवव्रत नाथ शाहदेव, जियारप्पा निवासी बाहा मुंडा, अनीश मुंडा उर्फ सुकरा, रविया पाहन उर्फ रवि, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश और जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बिकुआदाग निवासी पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से सात मोबाइल जब्त किया है। यह जानकारी एसपी मनीष टोप्पो ने मंगलवार को एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। एसआईटी टीम में एसडीपीओ ख्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.